🎶 संस्कार गीत 🎶
संस्कारधानी ज्ञान का वरदान दे, वरदान दे।देकर विविध शिक्षा हमें, जीवन को नव उत्थान दे।
संस्कारधानी ज्ञान...
स्नेह शुचि, अनुराग से, संसार का सिंचन करें,
गुरू, ईश वाणी देव का वन्दन करें, वह ज्ञान दे।
संस्कारधानी ज्ञान...
अज्ञानता वह रात्रि जिसमें, चाँद तारे है नही
उस अंधेरी रात को हर, ज्ञान दीप प्रकाश दे।
संस्कारधानी ज्ञान...
विश्व के ऊँचे क्षितिज पर, नाम तेरा हम करें,
देश पर हम हो समर्पित हम को ऐसा मान दे।
संस्कारधानी ज्ञान...